Saturday, September 19, 2020

तू .जिंदगी को जी, उसे समझने की कोशिश न कर सुन्दर सपनो के ताने बाने बुन, उसमे उलझने की कोशिश न कर चलते वक़्त के साथ तू भी चल, उसमे सिमटने की कोशिश न कर अपने हाथो को फैला, खुल कर साँस ले, अंदर ही अंदर घुटने की कोशिश न कर मन में चल रहे युद्ध को विराम दे, खामख्वाह खुद से लड़ने की कोशिश न कर कुछ बाते भगवान् पर छोड़ दे, सब कुछ खुद सुलझाने की कोशिश न कर जो मिल गया उसी में खुश रह, जो सकून छीन ले वो पाने की कोशिश न कर... रास्ते की सुंदरता का लुत्फ़ उठा, मं.जिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर......💝.....

0 Comments:

Post a Comment

<< Home